देश की खबरें | तोक्यो हवाई अड्डे पर लंबे इंतजार के लिये तैयार रहें, बत्रा ने ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को ताजा चिंताओं से अवगत कराते हुए कहा कि उन्हें तोक्यो पहुंचने पर लंबे समय खाना और पानी के बिना आप्रवास में इंतजार करना होगा ।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को ताजा चिंताओं से अवगत कराते हुए कहा कि उन्हें तोक्यो पहुंचने पर लंबे समय खाना और पानी के बिना आप्रवास में इंतजार करना होगा ।

बत्रा को भारतीय दल प्रमुख बी पी बैश्य ने शुक्रवार को दूसरे देशों के खिलाड़ियों को तोक्यो पहुंचने पर हो रही परेशानियों से अवगत कराया । उन्होंने भारतीय दल की रवानगी से पहले खेलों के आयोजकों के सामने यह मसला उठाया ।

बत्रा ने एक बयान में कहा ,‘‘ दल प्रमुख ने नौ जुलाई को मुझे इसकी जानकारी दी । चेक गणराज्य समेत विभिन्न देशों ने बैठक में इसी मसले को उठाया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आप्रवास की प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा । परिवहन की व्यवस्था होने तक तीन घंटे इंतजार करना पड़ा । खाने और पीने की भी सुविधा नहीं थी ।’’

बयान में कहा गया ,‘‘ जर्मनी ने यह भी कहा कि वालिंटियर भी उपलब्ध नहीं है ।’’

भारतीयों का पहला दल 17 जुलाई को तोक्यो रवाना होगा । भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है ।

बत्रा ने कहा ,‘‘ मैं आपसे यह सब साझा कर रहा हूं ताकि आप मानसिक रूप से तैयार रहें । ये खेल अति असाधारण हालात में कराये जा रहे हैं और हमें हर हालात का मुस्कुराकर सामना करना है । जापान के साथ सहयोग करना है ।’’

आयोजकों ने कहा ,‘‘ आयोजन समिति इन मसलों पर गौर करेगी और सरकार के साथ मिलकर सुनिश्चित करेगी कि ऐसा दोबारा नहीं हो।’’

बैश्य ने कहा कि खिलाड़ियों को आप्रवास, जांच और अन्य मंजूरियों के लिये हवाई अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ सकता है । उन्होंने पीटीआई से कहा ,‘‘ तोक्यो में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, हमने उनसे अवगत करा दिया है । आयोजकों ने उन्हें दूर करने का वादा किया है । लेकिन यह तो तय है कि खिलाड़ियों को तोक्यो पहुंचने पर पांच से छह घंटे इंतजार करना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आगमन पर सबसे पहले कोरोना जांच होगी । इसके बाद आप्रवास और अन्य मंजूरियां लेनी होंगी । कोरोना जांच का नतीजा आने के बाद ही भारतीय दल बस में बैठ सकेगा ।’

भारतीय सेलिंग टीम सबसे पहले 17 जुलाई को रवाना होगा । भारोत्तोलक मीराबाई चानू 15 या 16 जुलाई को अमेरिका से बस से पहुंचेगी । अमेरिका से आने के कारण उन्हें कोई परेशानी नहीं आयेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई