जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंडिया का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 14.7 प्रतिशत घटकर 720 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का शुद्ध लाभ जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 14.7 प्रतिशत घटकर 720 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 843.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का शुद्ध लाभ जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 14.7 प्रतिशत घटकर 720 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 843.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

वहीं इससे पिछली यानी मार्च, 2021 में समाप्त तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया ने 250.19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 11,698.13 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 11,941.52 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान सकल ऋण पर बैंक की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) मामूली घटकर 13.51 प्रतिशत रह गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13.91 प्रतिशत थीं।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए 3.58 प्रतिशत से घटकर 3.35 प्रतिशत रह गया।

तिमाही के दौरान डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान बढ़कर 1,709.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,512.07 करोड़ रुपये था।

एकीकृत आधार पर जून तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत घटकर 735.37 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 845.78 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\