देश की खबरें | पंजाब में पाकिस्तानी सीमा के पास बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 62 वर्षीय एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। बल के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली/अमृतसर, छह जनवरी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 62 वर्षीय एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। बल के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने बृहस्पतिवार की रात अमृतसर जिले के रोरांवाला खुर्द गांव के अग्रिम इलाके में मोहम्मद महमूद आलम तुलू को रोका।

प्रवक्ता के अनुसार वह व्यक्ति भारत की ओर से सीमा बाड़ के करीब पाकिस्तान की ओर जा रहा था।

बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "बांग्लादेशी नागरिक ने जवानों को बताया कि वह गलती से सीमा क्षेत्र में पहुंच गया। उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली और उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।"

उसने कहा कि वह बांग्लादेश के मदारीपुर का रहने वाला है और वह पंजाब में अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाने के लिए भारत आया था।

प्रवक्ता ने कहा कि उस व्यक्ति के पास बांग्लादेशी पासपोर्ट और छह महीने का वैध भारतीय वीजा था। उसने बल को बताया कि वह शादीशुदा है और उसका परिवार पाकिस्तान में रहता है। हालांकि, उस व्यक्ति के पास पाकिस्तान का वीजा नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें