देश की खबरें | बेंगलुरु की अदालत ने अवैध खनन मामले में गोवा के पर्यटन मंत्री को बरी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे को लौह अयस्क के अवैध खनन और परिवहन से संबंधित एक मामले में बेंगलुरु की एक अदालत ने बरी कर दिया।

बेंगलुरु, सात मार्च गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे को लौह अयस्क के अवैध खनन और परिवहन से संबंधित एक मामले में बेंगलुरु की एक अदालत ने बरी कर दिया।

इस फैसले के साथ ही एक चर्चित मामले का अंत हो गया है, जिसकी कई वर्षों से सुनवाई जारी थी।

यह मामला 2010 के दशक की शुरुआत का है, जब गोवा में बड़े पैमाने पर अवैध खनन गतिविधियों के आरोप सामने आए थे।

वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त न्यायाधीश एमबी शाह के नेतृत्व में एक आयोग ने जांच रिपोर्ट दी थी कि गोवा में सभी 90 लौह अयस्क खदानों का अवैध और बिना उचित पर्यावरणीय अनुमति के संचालन हो रहा था।

जांच में अनुमान लगाया गया था कि अवैध खनन से राज्य को पांच वर्षों में छह अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ।

नतीजतन, अधिकारियों ने सितंबर 2012 से सभी खदानों को संचालन निलंबित करने का आदेश दिया।

गोवा सरकार ने 2015 में 88 खनन पट्टों का नवीनीकरण किया और इस कदम को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

इसके बाद, फरवरी 2018 में उच्चतम न्यायालय ने पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से नए पट्टे दिए जाने की आवश्यकता का हवाला देते हुए सरकार द्वारा पट्टा नवीनीकरण को रद्द कर दिया था।

खौंटे पर अपने कार्यकाल के दौरान अवैध खनन कार्यों को बढ़ावा देने और लौह अयस्क के अनधिकृत परिवहन की अनुमति देने का आरोप था।

खौंटे, पर्यटन मंत्री बनने से पहले खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रभारी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\