भुवनेश्वर, 16 नवंबर ओडिशा सरकार ने शुक्रवार और शनिवार को छठ पूजा के अवसर पर समूह में एकत्र होकर त्यौहार मनाने और नदी में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कोविड-19 महामारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में आज 3012 नए केस पाए, 53 की मौत: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी की ओर से सोमवार को जारी एक आदेश में राज्य सरकार ने कहा कि इस त्यौहार पर बड़ी मात्रा में लोग नदी किनारे एकत्र होते हैं इसलिए संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है।
आदेश में कहा गया, “लोगों से कहा गया है कि वह अपने घरों में त्यौहार मनाएं और कोविड-19 से सुरक्षा के नियमों जैसे सामाजिक दूरी, मास्क लगाने और हाथ धोने का पालन करें।”
यह भी पढ़े | Vasan Eye Care Founder Arun Dies: वासन आई केयर के संस्थापक एएम अरुण का कार्डियाक अरेस्ट से निधन.
आदेश में कहा गया कि इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY