राजकीय सम्मान के साथ बलबीर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया

बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार की सुबह को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे और पिछले दो सप्ताह से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके नाती कबीर सिंह भोमिया ने सिख गुरूओं की मौजूदगी में यहां विद्युत शवदाहगृह में उनका अंतिम संस्कार किया। उनकी बेटी सुशबीर और करीबी रिश्तेदार यहां मौजूद थे।

चंडीगढ़, 25 मई तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर का यहां शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने घोषणा की कि मोहाली स्टेडियम का नाम इस महान हॉकी खिलाड़ी के नाम पर रखा जायेगा।

बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार की सुबह को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे और पिछले दो सप्ताह से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके नाती कबीर सिंह भोमिया ने सिख गुरूओं की मौजूदगी में यहां विद्युत शवदाहगृह में उनका अंतिम संस्कार किया। उनकी बेटी सुशबीर और करीबी रिश्तेदार यहां मौजूद थे।

उनके परिवार में बेटी सुशबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं। उनके बेटे कनाडा में हैं और वह यहां अपनी बेटी सुशबीर और नाती कबीर के साथ रहते थे।

सोढी ने कहा कि बलबीर सिंह सीनियर का निधन सिर्फ खेलों की दुनिया के लिये नहीं बल्कि पूरे देश के लिये गहरा झटका है।

उन्होंने कहा कि मोहाली हॉकी स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखा जायेगा।

अंतिम संस्कार के समय भारत के पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह भी मौजूद थे।

पंजाब सरकार और चंडीगढ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किये। पुलिस की एक टुकड़ी ने उनके प्रति सम्मानस्वरूप हवा में तीन गोलियां चलाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें