देश की खबरें | मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए न्यायाधीश की कार जबरन लेने के आरोपियों को जमानत से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की एक अदालत ने एक निजी विश्वविद्यालय के बीमार कुलपति को रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की कार से जबरन अस्पताल ले जाने के आरोप में गिरफ्तार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दो कार्यकर्ताओं को जमानत देने से इनकार कर दिया है।

ग्वालियर, 15 दिसंबर मध्य प्रदेश की एक अदालत ने एक निजी विश्वविद्यालय के बीमार कुलपति को रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की कार से जबरन अस्पताल ले जाने के आरोप में गिरफ्तार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दो कार्यकर्ताओं को जमानत देने से इनकार कर दिया है।

बुधवार को विशेष न्यायाधीश संजय गोयल ने एबीवीपी के ग्वालियर सचिव हिमांशु श्रोत्रिय (22) और उप सचिव सुकृत शर्मा (24) की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि कोई भी व्यक्ति विनम्रता से मदद मांगता है, ताकत से नहीं।

अतिरिक्त सरकारी अभियोजक सचिन अग्रवाल के अनुसार, श्रोत्रिय और शर्मा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और उन पर डकैती-रोधी कानून समेत प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चालक से कार की चाबी छीन ली और एक बीमार व्यक्ति (कुलपति) को अस्पताल ले गए।

उन्होंने बताया कि उन दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस केस डायरी का हवाला देते हुए न्यायाधीश गोयल ने बुधवार को यह भी कहा कि उस समय तक एक एम्बुलेंस वहां पहुंच चुकी थी। अदालत ने कहा, किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस उपयुक्त वाहन है।

इस बीच, कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई को ‘‘अन्याय’’ बताते हुए एबीवीपी ने कहा कि वह राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।

संगठन के मप्र सचिव संदीप वैष्णव ने कहा कि सोमवार को ट्रेन में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन में दिल्ली से ग्वालियर यात्रा कर रहे एबीवीपी के लोगों ने इसकी जानकारी ग्वालियर स्टेशन पर संगठन के पदाधिकारियों को दी।

वैष्णव ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं ने बीमार व्यक्ति को ग्वालियर स्टेशन पर उतार दिया लेकिन लगभग 25 मिनट तक उसकी मदद के लिए कोई एम्बुलेंस नहीं पहुंची।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि चूंकि उस व्यक्ति की हालत बिगड़ रही थी, एबीवीपी कार्यकर्ता उसे स्टेशन के बाहर खड़ी एक कार में अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई।

वैष्णव ने कहा कि अगर वह समय पर अस्पताल पहुंच जाते तो उनकी जान बच सकती थी। बाद में, यह पता चला कि जिस वाहन से बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया वह उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का था।

वैष्णव ने कहा कि उन्होंने एक बीमार आदमी की मदद करने की कोशिश की।

एबीवीपी के वकील भानु प्रताप सिंह चौहान ने फोन पर ‘पीटीआई-’ को बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का रुख किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\