जरुरी जानकारी | ऑस्ट्रेलियाई केंद्रीय बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर घटाकर 3.85 प्रतिशत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व बैंक ने अपनी प्रमुख ब्याज दर को 4.1 प्रतिशत से घटाकर 3.85 प्रतिशत किया। अक्टूबर 2020 के बाद से फरवरी में पहली बार इसे 4.35 प्रतिशत से घटाया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व बैंक ने अपनी प्रमुख ब्याज दर को 4.1 प्रतिशत से घटाकर 3.85 प्रतिशत किया। अक्टूबर 2020 के बाद से फरवरी में पहली बार इसे 4.35 प्रतिशत से घटाया गया था।

ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बनी हुई थी हालांकि पिछले सप्ताह अमेरिका और चीन के शुल्क वृद्धि को 90 दिन के लिए टालने पर सहमति बनने के बाद इसकी संभावना थोड़ी कम हो गई थीं।

बैंक मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत से तीन प्रतिशत के बीच के लक्ष्य दायरे की ओर ले जाने के लिए ब्याज दरों को समायोजित करता है।

मुद्रास्फीति भी पिछले तीन महीनों से 2.4 प्रतिशत पर स्थिर है। हालांकि अंतर्निहित आंकड़ा (जिसमें सबसे छोटे और सबसे बड़े मूल्य शामिल नहीं हैं) 2024 की अंतिम तिमाही में 3.2 प्रतिशत था।

जनवरी-मार्च में बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 4.0 प्रतिशत से बढ़कर 4.1 प्रतिशत हो गई, लेकिन यह अपेक्षाकृत कम बनी हुई है।

अर्थशास्त्रियों को डर है कि श्रमिकों की कमी से मुद्रास्फीति और बढ़ सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\