देश की खबरें | गुजरात में एटीएस ने देसी हथियार के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात आतंक-रोधी दस्ते (एटीएस) ने मध्य प्रदेश के एक हथियार तस्कर व पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से 25 देसी पिस्तौल एवं 90 कारतूस बरामद किये। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 26 अप्रैल गुजरात आतंक-रोधी दस्ते (एटीएस) ने मध्य प्रदेश के एक हथियार तस्कर व पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से 25 देसी पिस्तौल एवं 90 कारतूस बरामद किये। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए सात मई को होने वाले मतदान से कुछ सप्ताह पहले यह कार्रवाई की गयी।

एटीएस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी शिवम उर्फ शिवा दामोर (26) ने कथित रूप से अवैथ हथियार खरीदे और उन्हें कमीशन पर गुजरात में अपने संपर्क के लोगों को बेचा।

शिवम मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का रहने वाला है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, एटीएस को हाल ही में गुप्त जानकारी मिली थी कि शिवम उर्फ शिवा दामोर, मनोज चौहान नाम के एक व्यक्ति को 25 अप्रैल को हथियारों की आपूर्ति करने अहमदाबाद शहर के नारोल पुल पर आएगा। मनोज सुरेन्द्रनगर जिले के छोटीला कस्बे का रहने वाला है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि एटीएस ने जाल बिछाया और दोनों को पकड़ लिया। दामोर के पास से पांच पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किये गये।

एटीएस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दामोर ने स्वीकार किया कि वह पिछले तीन महीने से गुजरात में कमीशन पर अवैध हथियार बेच रहा था।

एटीएस ने बताया कि आरोपी दामोर कथित तौर पर हर चार से पांच दिन में एक बार गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में जाता था और वहां अवैध रूप से हथियार खरीदने के इच्छुक लोगों से मिलता था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, दामोर द्वारा मुहैया कराई गयी जानकारी के आधार पर एटीएस ने अमरेली, राजकोट और सुरेन्द्रनगर जिले में छापेमारी की और चार लोगों को पकड़ लिया।

एटीएस ने उनके पास से 20 पिस्तौल और 70 कारतूस बरामद किये हैं, जिन्हें उन्होंने दामोर से खरीदा था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, छह आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और अवैध हथियारों की आपूर्ति में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट