देश की खबरें | स्कूल में छात्रों से मालिश करवाने के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छात्रों से मालिश करवाने के आरोप में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जशपुर (छत्तीसगढ़), 28 जुलाई छात्रों से मालिश करवाने के आरोप में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने संकुल शैक्षिक समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने बताया कि बच्चों से मालिश करवाने के आरोप में जिले के कुनकुरी विकासखंड के सेन्द्रीमुण्डा गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में नियुक्त सहायक शिक्षक विजय यादव को निलंबित कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बृहस्पतिवार को इस आशय का आदेश जारी किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में संकुल शैक्षिक समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों के परिजनों ने शिकायत की थी कि यादव ने स्कूल में छात्रों से हाथ, पैर और सिर दबवाया तथा मालिश करवाया था और जब छात्रों ने इससे इंकार किया तो आरोपी शिक्षक ने उन्हें मारा-पीटा की और स्कूल से भगा दिया।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के बाद कुनकुरी विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए भेजा गया। जांच के दौरान छात्रों का बयान लिया गया और मामला सही पाया गया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी सहायक शिक्षक विजय यादव को निलंबित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई