देश की खबरें | असम: गड़ा हुआ खजाना प्राप्त करने की चाहत में बच्चे की बलि देने का प्रयास करने वाला गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिवसागर (असम), 15 नवंबर असम के शिवसागर जिले में एक तांत्रिक के झांसे में आकर गड़ा हुआ खजाना प्राप्त करने की चाहत में अपने ही बच्चे की बलि देने का प्रयास करने के आरोपी एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डेमोमुख स्थित आरोपी के घर में कुछ गलत होने का संदेह होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़े | TamilNadu: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 नवंबर को तमिलनाडु के दौरे पर, पार्टी के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित.

आरोपी ने ‘बेज’ (तांत्रिक) के झांसे में आकर अपने घर में छह बच्चों को बंदी बनाकर रखा था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बेज ने आरोपी से कहा था कि उसके घर के पिछवाड़े में आम के पेड़ के नीचे खजाना गड़ा हुआ है और उसे प्राप्त करने के लिए उसे अपने सबसे छोटे बच्चे की बलि देनी होगी जो अकसर बीमार रहता है।”

यह भी पढ़े | महराष्ट्र के बीड में महिला पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी के खिलाफ मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आरोपी और तांत्रिक ने सुबह बच्चे की बलि देने की योजना बनाई थी लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसके बाद पुलिस ने बच्चे को बचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तांत्रिक को पकड़ने का प्रयास जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)