जरुरी जानकारी | कृत्रिम मेधा से देश की जीडीपी वृद्धि में हो सकता है 1.4 प्रतिशत का इजाफा: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने से देश की वास्तविक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर में सालाना 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। भारतीय प्रबंध संस्थान- अहमदाबाद (आईआईएम-ए) और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के एक अध्ययन में यह अनुमान जताया गया है।

अहमदाबाद, 12 जुलाई कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने से देश की वास्तविक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर में सालाना 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। भारतीय प्रबंध संस्थान- अहमदाबाद (आईआईएम-ए) और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के एक अध्ययन में यह अनुमान जताया गया है।

प्रबंध संस्थान के निदेशक भरत भास्कर ने बुधवार को एक संयुक्त अध्ययन रिपोर्ट आईआईएम-ए परिसर में जारी की।

‘भारत में एआई- एक रणनीतिक आवश्यकता’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कृत्रिम मेधा का अर्थव्यवस्थाओं, समाज और सभ्यता पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा। सिर्फ भारत में, एआई को सफलतापूर्वक अपनाने से जीडीपी वृद्धि दर में सालाना 1.4 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एआई को सफलतापूर्वक अपनाने से अकेले शीर्ष 500 भारतीय कंपनियों के लिये पांच साल की अवधि में वृद्धिशील कर-पूर्व लाभ में 1,500 से 2,500 अरब रुपये जुड़ने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई को अपनाने के लिये बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी। अनुमान के मुताबिक शीर्ष 500 भारतीय कंपनियों को ही कम से कम दस लाख घंटे के प्रशिक्षण की जरूरत होगी।

रिपोर्ट कहती है कि भारत में दुनिया के सिर्फ 4.5 प्रतिशत एआई पेशेवर ही हैं। ऐसे में प्रतिभा की कमी और अधिक गंभीर हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त