देश की खबरें | पशु तस्करी मामले में विनय मिश्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पशु तस्करी से संबंधित मामले में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता विनय मिश्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। सीबीआई सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, पांच मार्च पशु तस्करी से संबंधित मामले में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता विनय मिश्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। सीबीआई सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक सीबीआई अदालत ने यह वारंट जारी किया है।
सूत्रों ने कहा कि मिश्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है क्योंकि वह सीबीआई जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं।
सीबीआई ने जांच में शामिल नहीं होने के चलते पूर्व में मिश्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।
सीबीआई ने मिश्रा के ठिकानों पर छापेमारी के साथ ही उनके भाई से पूछताछ की थी।
सीबीआई की भ्रष्टाचार-रोधी शाखा पहले ही पशु तस्करी मामले में आरोपपत्र दायर कर चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)