खेल की खबरें | सेना ने ओडिशा को 2-0, कर्नाटक ने गुजरात को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक ने संतोष ट्रॉफी फुटबॉल में सोमवार को यहां ग्रुप बी के मैच में गुजरात को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

मल्लापुरम (केरल),  25 अप्रैल कर्नाटक ने संतोष ट्रॉफी फुटबॉल में सोमवार को यहां ग्रुप बी के मैच में गुजरात को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

कर्नाटक को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीन गोल के अंतर से जीतना था। सुधीर कोटिकेला (12वें और 29वें),  कमलेश पी (28वें और मगेश सिल्वा (60वें मिनट) ने गोलकर टीम को शानदार सफलता दिलायी।

इससे पहले ग्रुप के एक अन्य मैच में विवेक कुमार और निखिल शर्मा के दूसरे हाफ में किये गये गोल से पूर्व चैंपियन सेना ने  10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही ओडिशा को 2-0 से हराकर अंतिम चार का टिकट कटाया। ।

ओडिशा को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मणिपुर के बाद ग्रुप बी से दूसरी टीम बनने के लिए इस मैच को ड्रॉ करने की जरूरत थी लेकिन इस हार के बाद कर्नाटक की बड़ी जीत से उसकी उम्मीदें टूट गयी।

सेना की टीम के कप्तान विवेक ने मैच के 74वें मिनट में हेडर से गोल कर टीम का खाता खोला । इसके आठ मिनट बाद निखिल ने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

मैच के 87वीं मिनट में ओडिशा के अभिषेक रावत को रेड कार्ड दिखाया गया जिसके बाद टीम 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें