देश की खबरें | एपीपीएससी प्रश्न पत्र लीक मामला: अरुणाचल सरकार ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र को लिखा पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य सरकार ने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की सहायक अभियंता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की है।

ईटानगर, 11 अक्टूबर राज्य सरकार ने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की सहायक अभियंता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की है।

इस संबंध में राज्य के सतर्कता आयुक्त कलिंग तायेंग ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को एक पत्र लिखा है। उन्होंने मामले को आगे की जांच के लिए इसे सीबीआई को सौंपने की खातिर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘यह मामला गंभीर है और स्थानीय पुलिस की जांच में राज्य सरकार के अधिकारियों की संलिप्तता के साथ-साथ अंतर-राज्यीय पहलुओं का भी पता चला है। इसलिए, आपसे अनुरोध है कि आगे की जांच के लिए मामले को तत्काल सीबीआई को स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करें।’’

पत्र के साथ, विशेष जांच प्रकोष्ठ (एसआईसी) की जांच के सभी प्रासंगिक रिकॉर्ड भी केंद्र को भेजे गये है।।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह मामला तब सामने आया था जब एपीपीएससी परीक्षा के एक अभ्यर्थी ग्यामार पाडुंग ने 29 अगस्त को ईटानगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्हें सहायक इंजीनियर (सिविल) परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने का संदेह है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now