विदेश की खबरें | वायरस रोधी परत वाला मास्क कोरोना वायरस को नष्ट कर सकता है : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वायरस रोधी परत की प्रौद्योगिकी पर काम कर रहे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तकनीक से तैयार मास्क एक घंटे में प्राणघातक कोरोना वायरस को नष्ट कर व्यक्ति को सुरक्षित कर सकते हैं।

लंदन, 14 फरवरी वायरस रोधी परत की प्रौद्योगिकी पर काम कर रहे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तकनीक से तैयार मास्क एक घंटे में प्राणघातक कोरोना वायरस को नष्ट कर व्यक्ति को सुरक्षित कर सकते हैं।

वायरस रोधी परत चढ़ाने की प्रौद्योगिकी को ‘डियोक्स’ कहा जाता है।

‘द डेली टेलीग्राफ’ में छपी खबर के मुताबिक मास्क पर वायरस रोधी अदृश्य परत वायरस की बाहरी परत पर हमला कर प्रभावी तरीके से कोरोना वायरस के नए स्वरूपों को भी नष्ट कर सकती है जिनमें ब्रिटेन का कथित केंट वायरस प्रकार और दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना वायरस का नया प्रकार भी शामिल है।

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में केमिकल इंजीनियरिंग एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. ग्राहम क्रिस्टी ने अखबार से कहा, ‘‘ मास्क की सतह पर लगाई गई वायरस रोधी परत वायरस की बाहरी झिल्ली पर हमला कर उसे नष्ट कर देती है। बदलाव करने वाले वायरस में अन्य हिस्सों के विपरीत बाहरी झिल्ली एक समान होती है। इसलिए यह वायरस रोधी परत कोरोना वायरस के नए प्रकार पर भी कारगर होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक अगर आप वायरस के पूरे जीनोम में बदलाव कर सकते हैं तो भी उसके खोल पर असर नहीं पड़ेगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कोरोना वायरस के सभी प्रकार पर यह परत एक समान प्रतिक्रिया करेगी क्योंकि ढांचे के आधार पर सभी लगभग एक समान हैं।’’

इस प्रौद्यागिकी को ‘डियोक्स’ कहा जाता है जो ‘क्वाटर्नेरी अमोनियम साल्ट’ (जैव यौगिक) पर आधारित है और इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कपड़ा उद्योग में जीवाणु रोधी गुण की वजह से होता है। प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण के दौरान वायरस रोधी परत वाले मास्क पर 95 प्रतिशत विषाणु एक घंटे में नष्ट हो गए जबकि चार घंटे के बाद विषाणुओं की संख्या नगण्य हो गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस रोधी परत वायरस के प्रोटीन में वृद्धि से प्रभावित नहीं होती जिसका इस्तेमाल वायरस स्वयं में बदलाव के लिए करते हैं।

अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क को 20 बार तक धोया जा सकता है। हालांकि, इसका प्रभाव धुलाई पर निर्भर है।

वैज्ञानिकों ने अध्ययन के दौरान मास्क का परीक्षण कोरोना वायरस एमएचवी-ए59 पर किया जो आनुवांशिकी एवं ढांचे के आधार पर सार्स-कोव-2 के समान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\