देश की खबरें | आपदा से प्रभावित चमोली में एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 35 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले में बृहस्पतिवार को एक और शव मिलने से आपदा में मरने वालों की संख्या 35 हो गई जबकि 169 अन्य लोग अभी लापता हैं।
देहरादून, 11 फरवरी उत्तराखंड के चमोली जिले में बृहस्पतिवार को एक और शव मिलने से आपदा में मरने वालों की संख्या 35 हो गई जबकि 169 अन्य लोग अभी लापता हैं।
चमोली की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि जिले के गौचर क्षेत्र से एक और शव बरामद हुआ है जिसके साथ ही अब तक आपदा ग्रस्त क्षेत्र के अलग—अलग स्थानों से 35 शव बरामद हो चुके हैं।
इसके अलावा, 169 अन्य लोग अभी भी लापता हैं जिनमें तपोवन सुरंग में फंसे 25—35 लोग भी शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने रविवार सात फरवरी को बरामद शवों का अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्र में बचाव और राहत अभियान जोरों से चलाया जा रहा है और कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
उन्होंने बताया कि सुरंग में कम जगह होने के कारण खुदाई के काम में एक बार में केवल दो एक्सकेवटर ही लगाए जा सकते हैं जो लगातार काम में जुटे हैं।
ऋषिगंगा घाटी में रविवार को लाखों मीट्रिक टन बर्फ के एक साथ फिसलकर नीचे आने से बाढ आ गयी थी जिससे ऋषिगंगा और तपोवन—विष्णुगाड परियोजनाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें काम कर रहे लोग लापता हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)