कोरोना वायरस से सीआईएसएफ के एक और अधिकारी की मौत

इसके साथ ही अब तक सीआईएसएफ के दो अधिकारियों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है।

जमात

नयी दिल्ली, आठ मई कोलकाता में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई।

इसके साथ ही अब तक सीआईएसएफ के दो अधिकारियों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है।

अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय संग्रहालय की सुरक्षा इकाई में सहायक उप निरीक्षक रैंक के पद पर तैनात थे।

बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ के एक हेड कांस्टेबल की भी मौत हो गई थी। हेड कांस्टेबल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात थे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत कार्य करने वाले अर्धसैनिक या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के पांच कर्मियों की मौत इस संक्रमण से हो चुकी है।

सीआईएसएफ और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो-दो कर्मियों तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक कर्मी की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक सीआईएसएफ के 32 कर्मियों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड