देश की खबरें | असम में बाल विवाह के खिलाफ अभियान के बीच, शादी नहीं होने पर लड़की ने आत्महत्या ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कछार जिले में 17 साल की एक लड़की ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके परिजनों ने उसे तत्काल अपने प्रेमी से विवाह करने से मना कर दिया। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
हैलाकांडी (असम), छह फरवरी असम के कछार जिले में 17 साल की एक लड़की ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके परिजनों ने उसे तत्काल अपने प्रेमी से विवाह करने से मना कर दिया। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
गौरतलब है कि यह घटना बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान के बीच हुयी। इस अभियान के कारण असम की बराक घाटी में हैलाकांडी, कछार और करीमगंज जिलों में कई नाबालिग लड़कियों की कई शादियां रद्द करनी पड़ी हैं।
प्रदेश में बाल विवाह के खिलाफ तीन फरवरी को शुरू किए गए अभियान में सोमवार तक राज्य में कम से कम 2,441 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के कछार जिले के धलाइ इलाके में 17 साल की लड़की ने शनिवार को फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि इससे पहले उसके परिवार के लोगों ने उसे अपने प्रेमी के साथ विवाह करने की अनुमति देने से मना कर दिया था।
लड़की के एक संबंधी ने बताया, ‘‘वह अपने प्रेमी के साथ भागने की तैयारी में थी, लेकिन परिवार को इसका पता चल गया और उसे रोका। पड़ोसी गांव में बाल विवाह के मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।’’
रविवार शाम तक गिरफ्तारियों की संख्या बराक घाटी में 243, कछार में 80, हैलाकांडी में 82 और करीमगंज में 81 थी।
विवाह भवन के मालिकों के अनुसार अभियान चलाये जाने के बाद से कई लोगों ने विवाह को रद्द कर दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)