जरुरी जानकारी | एसएमई विक्रेताओं की मदद के लिये 27 जून को लघु व्यवसाय दिवस आयोजित करेगी अमेजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने रविवार को कहा कि वह अपने बिक्री कार्यक्रम के तीसरे संस्करण ‘लघु व्यवसाय दिवस 2020’ का 27 जून को आयोजन करेगी।

नयी दिल्ली, 21 जून ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने रविवार को कहा कि वह अपने बिक्री कार्यक्रम के तीसरे संस्करण ‘लघु व्यवसाय दिवस 2020’ का 27 जून को आयोजन करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह आयोजन कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न आर्थिक व्यवधान से छोटे व्यवसायों, शिल्पकारों, बुनकरों, सूक्ष्म उद्यमियों और स्टार्ट-अप को उबरने में मदद करने के लिये किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

कंपनी ने कहा कि इसके तहत ग्राहकों को स्टार्ट-अप, महिला उद्यमियों, कारीगरों और बुनकरों के अनूठे उत्पादों को खोजने व खरीदने का अवसर प्रदान करेगी। यह अमेजन के विभिन्न कार्यक्रमों जैसे लोकल शॉप्स, अमेजन लांचपैड, अमेजन सहेली और अमेजन कारीगर के जरिये किया जायेगा।

कंपनी ने कहा कि इस आयोजन में घर के जरूरी काम, फैशन में क्षेत्रीय बुनाई, दस्तकारी के सामान और जूते-चप्पल, दीवार की सजावट और हैंगिंग, मूर्तियों, बर्तन, तथा खेल संबंधी आवश्यक सामग्री जैसे उत्पाद उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (विक्रेता सेवा) गोपाल पिल्लई ने कहा, "एसएमबी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो सबसे अनोखे उत्पाद भी तैयार करते हैं। ये व्यवसाय कोविड-19 से उत्पन्न व्यवधान से पहले तक लगातार वृद्धि कर रहे थे।’’

पिल्लई ने कहा, "हम उनका समर्थन करने और उनके उत्पादों के लिये ग्राहकों की मांग उत्पन्न करने में मदद करने को प्रतिबद्ध हैं। इसलिये इस साल, अमेजन 27 जून को लघु व्यवसाय दिवस का आयोजन कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\