देश की खबरें | अमरनाथ त्रासदी : आंध्र प्रदेश के 39 तीर्थयात्रियों का पता चला, 13 अभी भी लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के उन लगभग 39 तीर्थयात्रियों का पता लगाया लिया गया है, जिनकी चार दिन पहले अमरनाथ में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ में लापता होने की सूचना मिली थी।

अमरावती, 11 जुलाई आंध्र प्रदेश के उन लगभग 39 तीर्थयात्रियों का पता लगाया लिया गया है, जिनकी चार दिन पहले अमरनाथ में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ में लापता होने की सूचना मिली थी।

राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।

हालांकि, राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राजामहेंद्रवरम की दो महिलाएं और नेल्लोर के 11 सदस्य अभी भी लापता हैं।

नेल्लोर के 18 सदस्यों के एक अन्य समूह का पता लगा लिया गया है जिसके रविवार को लापता होने की सूचना मिली थी।

बचाव अभियान से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने तीर्थयात्रियों के लिए जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। दूसरी ओर, राजस्व अधिकारी राज्य में उनके परिवारों से संपर्क कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी से कोई संपर्क हुआ है या नहीं।’’

अधिकारी ने बताया कि नयी दिल्ली में आंध्र प्रदेश भवन के अधिकारी तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\