देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने वाला अलीगढ़ का निवासी व्यक्ति बेंगलुरु से गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से जुड़े अलीगढ़ निवासी व्यक्ति को बेंगलुरु शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सीरिया भागने की फिराक में था।
बेंगलुरु, 12 फरवरी अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से जुड़े अलीगढ़ निवासी व्यक्ति को बेंगलुरु शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सीरिया भागने की फिराक में था।
कर्नाटक के गृह मंत्री ए. ज्ञानेंद्र ने कहा कि पुख्ता जानकारी मिलने के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने एक बयान में कहा, “पुलिस ने पुख्ता जानकारी के आधार पर कल रात बेंगलुरू के थानिसांद्रा से एक व्यक्ति मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।”
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उसके अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से संबंध हैं।
ज्ञानेंद्र ने कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और राज्य पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरिफ ने पकड़े जाने पर विदेश भागने की योजना भी बनाई थी।
ज्ञानेंद्र ने कहा, “ सांप्रदायिक भावनाएं भड़काकर शांति व सद्भाव बिगाड़ने और भारत को कमजोर करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”
मंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि आरिफ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और चार साल पहले बेंगलुरु में बस गया था। उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।
पकड़े जाने पर वह सीरिया भागने की योजना बना रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)