देश की खबरें | अलीगढ़ : अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह के दौरान दो गुटों में झड़प, कई घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , जिले के मदराक क्षेत्र के समस्तीपुर गांव में बुधवार को अहिल्याबाई होलकर की जयंती के मौके पर आयोजित समारोह के दौरान दो गुटों के बीच हुई मारपीट व पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अलीगढ़(उप्र), 31 मई , जिले के मदराक क्षेत्र के समस्तीपुर गांव में बुधवार को अहिल्याबाई होलकर की जयंती के मौके पर आयोजित समारोह के दौरान दो गुटों के बीच हुई मारपीट व पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कहा कि दोनों समूह एक ही समुदाय के थे और गांव में बाइक रैली को लेकर उनके बीच मतभेद हो गया था।

उसने बताया कि झड़प की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस के अनुसार कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), कलानिधि नैथानी ने कहा कि हिंसा में घायल हुए लोगों में से एक को अस्पताल ले जाया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि हिंसा के कारण की जांच की जा रही है और मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि स्थिति अब ‘नियंत्रण में’ है।

पुलिस ने बताया कि मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\