देश की खबरें | एम्स ने कोविड-19 संकट के दौरान बड़ा योगदान दिया : हर्षवर्द्धन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने सोमवार को कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कोविड-19 संकट के दौरान मरीज देखभाल, अनुसंधान एवं शिक्षा में विपुल योगदान दिया है तथा एम्स कर्मियों द्वारा रोजाना के स्तर पर की जाने वाली जद्दोजहद को याद रखा जाना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने सोमवार को कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कोविड-19 संकट के दौरान मरीज देखभाल, अनुसंधान एवं शिक्षा में विपुल योगदान दिया है तथा एम्स कर्मियों द्वारा रोजाना के स्तर पर की जाने वाली जद्दोजहद को याद रखा जाना चाहिए।

मंत्री ने डब्ल्यूएचओ एसईएआरओ की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल के साथ एम्स के 47 वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।

उन्होंने एम्स की संस्थापक राजकुमारी अमृत कौर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने आम भारतीयों को विश्वस्तरीय मेडिकल शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से धन की कमी को पूरा करने के लिए अन्य देशों एवं अंतरराष्ट्रीय विकास साझेदारों से संपर्क किया।

उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन जारी रखने के लिए संस्थान के निरंतर प्रयास पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने आत्मसंतुष्टि एवं ठहराव के विरूद्ध आगाह भी आगाह किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ हमें बदलना है और प्रगति करना है। हमें बदलते हुए विश्व में पीछे नहीं छूट जाना चाहिए।’’

कोविड-19 संकट के दौरान संस्थान की भूमिका की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि एम्स ने कोविड-19 संकट के दौरान मरीज देखभाल, अनुसंधान एवं शिक्षा में बड़ा योगदान दिया है ।

उन्होंने कहा, ‘‘भीतर तक हिला देने वाली इस महामारी से हम जब उबर रहे हैं तो हमें एम्स बिरादरी द्वारा रोजाना के स्तर पर की जाने वाली जद्दोजहद को भी याद रखना चाहिए। हमारे चिकित्सक हमारे असली नायक हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें