देश की खबरें | अग्निपथ योजना सुधार सही दिशा में : मनीष तिवारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता एवं सांसद मनीष तिवारी ने अग्निपथ योजना को लेकर बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के रुख से अलग विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नयी अग्निपथ योजना सही दिशा में एक बहुत जरूरी सुधार है और सशस्त्र बलों को रोजगार गारंटी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।

नयी दिल्ली, 16 जून कांग्रेस नेता एवं सांसद मनीष तिवारी ने अग्निपथ योजना को लेकर बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के रुख से अलग विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नयी अग्निपथ योजना सही दिशा में एक बहुत जरूरी सुधार है और सशस्त्र बलों को रोजगार गारंटी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।

सरकार ने मंगलवार को दशकों पुरानी चयन प्रक्रिया में बड़े बदलाव के तहत सेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर सैनिकों की भर्ती के लिए योजना की शुरुआत की।

तिवारी ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा सुधार है जिसकी बहुत जरूरत है और यह सही दिशा में एक सुधार है।’’

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया को लेकर चिंतित युवाओं के साथ सहानुभूति रखता हूं। वास्तविकता यह है कि भारत को अत्याधुनिक हथियारों से लैस प्रौद्योगिकी के लिए युवा सशस्त्र बल की आवश्यकता है।’’

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ सशस्त्र बलों को रोजगार गारंटी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।’’

उनका यह बयान उनकी पार्टी के रुख के विपरीत है, क्योंकि कांग्रेस ने इस योजना पर सरकार की आलोचना की है और इसे स्थगित रखने की मांग भी की है। कांग्रेस का कहना है कि विशेषज्ञों और अन्य लोगों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही इस बारे में अगला कदम उठाया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\