देश की खबरें | ब्रिटिश महिला से शादी के बाद सांसद ने लोकसभा में रक्षा मामलों पर सवाल पूछने शुरू किए: हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ब्रिटिश नागरिक से शादी के बाद संसद में संवेदनशील रक्षा मामलों पर सवाल उठाए। हालांकि गोगोई ने इसे ‘‘झूठा आरोप’’ करार दिया।

गुवाहाटी, 13 फरवरी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ब्रिटिश नागरिक से शादी के बाद संसद में संवेदनशील रक्षा मामलों पर सवाल उठाए। हालांकि गोगोई ने इसे ‘‘झूठा आरोप’’ करार दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था, जिसके बाद शर्मा ने यह टिप्पणी की है।

लोकसभा में विपक्ष के उपनेता ने इस आरोप को ‘‘हास्यास्पद’’ बताते हुए खारिज कर दिया।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गोगोई का नाम लिए बिना दावा किया, ‘‘2015 में, भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त, श्री अब्दुल बासित ने पहली बार संसद सदस्य और उनके स्टार्टअप, ‘पॉलिसी फॉर यूथ’ को नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया था।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, ‘‘खास बात यह है कि, सांसद उस समय विदेश मामलों की संसदीय समिति के सदस्य नहीं थे, लिहाजा इससे उनकी नियुक्ति पर सवाल उठता है।’’

शर्मा ने दावा किया कि यह यात्रा ‘‘आंतरिक मामलों में पाकिस्तानी उच्चायोग के हस्तक्षेप, विशेष रूप से हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के साथ उसकी संलिप्तता के खिलाफ भारत के आधिकारिक विरोध के बावजूद’’ हुई।

उन्होंने सांसद पर इन चिंताओं की अनदेखी करने तथा 50 से 60 युवा भारतीयों को पाकिस्तानी अधिकारियों से मिलने ले जाने का भी आरोप लगाया।

शर्मा ने कहा, ‘‘संसद में उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों की गहन जांच से पता चला कि उनका ध्यान संवेदनशील रक्षा मामलों पर अधिक केंद्रित था, जिसमें तटरक्षक रडार प्रतिष्ठानों, भारत के हथियार कारखानों, वैमानिकी रक्षा, ईरान के साथ व्यापार के लिए पारगमन मार्ग, कश्मीरी छात्रों और गिरजाघरों पर कथित हमलों से संबंधित सवाल शामिल हैं - जो उनके रुचि के क्षेत्रों में एक उल्लेखनीय बदलाव को दर्शाता है।”

शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘दिलचस्प बात यह है कि ये घटनाक्रम एक ब्रिटिश नागरिक से विवाह के तुरंत बाद हुआ, जिसकी पेशेवर पृष्ठभूमि और भी सवाल खड़े करती है।’’

मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि शादी से पहले उन्होंने (सांसद से विवाह करने वाली ब्रिटिश महिला ने) एक अमेरिकी सांसद के लिए काम किया था, जो पाकिस्तानी सेना के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए जाने जाते थे।

शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘...और बाद में (उन्होंने) पाकिस्तान में कुछ समय बिताया, जहां वह एक ऐसे संगठन में कार्यरत रहीं, जिसके बारे में व्यापक रूप से माना जाता है कि वह इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का मुखौटा है। इन घटनाक्रमों के समय और सांसद के राजनीतिक रुख में बदलाव व कार्यों से साजिश की बू आती है।’’

इन आरोपों को खारिज करते हुए गोगोई ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘भाजपा के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है और वह झूठे आरोपों पर निर्भर है। भारत के लोग राजनीतिक रूप से बहुत सक्रिय हैं और भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम से अवगत हैं।’’

इससे पहले बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कुछ गंभीर तथ्य सामने आए हैं।

उन्होंने दावा किया था, ‘‘लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख और आईएसआई से संबंध उजागर हुए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट