देश की खबरें | बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद राजेश कुमार ने खरगे और राहुल से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की बिहार इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार ने अपनी नियुक्ति के एक दिन बाद बुधवार को पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 19 मार्च कांग्रेस की बिहार इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार ने अपनी नियुक्ति के एक दिन बाद बुधवार को पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

कांग्रेस नेतृत्व ने बिहार में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कुमार के साथ चर्चा की।

खरगे ने कहा कि बिहार बदलाव के लिए तरस रहा है और जनता असली समााजिक न्याय की आस लगाए हुए है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बिहार बदलाव के लिए तरस रहा है। बिहार के युवा रोज़गार चाहते हैं, बिहार की जनता असली सामाजिक न्याय की आस लगाए इंतज़ार कर रही है। राजेश कुमार से संक्षिप्त मुलाक़ात में बिहार की जनता की भलाई के लिए कांग्रेस की तैयारियों पर प्रारंभिक चर्चा हुई।’’

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मंगलवार को अपनी राज्य इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वह राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह का स्थान लेंगे।

चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी ने भूमिहार जाति से आने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह के स्थान पर कुमार को बिहार की कमान सौंपी है। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले राजेश कुमार औरंगाबाद जिले की कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2015 और 2020 में विधायक निर्वाचित हुए।

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई