जरुरी जानकारी | अडाणी समूह तीन कंपनियों के शेयर बेचकर 3.5 अरब डॉलर जुटाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति गौतम अडाणी का समूह अपनी तीन कंपनियों के शेयर संस्थागत निवेशकों को बेचकर तीन अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रहा है।

नयी दिल्ली, 31 मई उद्योगपति गौतम अडाणी का समूह अपनी तीन कंपनियों के शेयर संस्थागत निवेशकों को बेचकर तीन अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रहा है।

अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में धोखाधड़ी के आरोप के बाद समूह को भारी नुकसान हुआ है। उसके बाद समूह विभिन्न उपायों के जरिये अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटा है।

सूत्रों ने बताया कि जहां समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के निदेशक मंडल पहले से ही पात्र संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 2.5 अरब डॉलर (21,000 करोड़ रुपये) जुटाने को मंजूरी दे चुके हैं, वहीं अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का निदेशक मंडल एक-दो सप्ताह में एक अरब डॉलर जुटाने के लिए मंजूरी दे सकता है।

उन्होंने बताया कि निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड ने शेयरधारकों से मंजूरी मांगी गयी है। अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का निदेशक मंडल इसे मंजूरी देने के लिए जून के पहले या दूसरे सप्ताह में बैठक कर सकता है।

समूह कुल 3.5 अरब डॉलर जुटा सकता है। इससे समूह अपने पूंजीगत खर्चे को पूरा कर सकेगा। पूंजी जुटाने की प्रक्रिया संग्रह चालू वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में पूरी हो सकती है।

पूंजी पात्र संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी कर जुटायी जाएगी।

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार यूरोप और पश्चिम एशिया के निवेशकों ने इसमें अच्छी रूचि दिखायी है। कुछ मौजूदा निवेशक पेशकश स्वीकार कर सकते हैं और कुछ नये निवेशक भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\