देश की खबरें | मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी नोएडा में अस्पताल से फरार, पुलिस ने फिर से पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला अस्पताल से उपचार के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपए के इनामी घायल बदमाश को पुलिस ने तलाशी अभियान के बाद अस्पताल के एक वार्ड से गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 16 फरवरी जिला अस्पताल से उपचार के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपए के इनामी घायल बदमाश को पुलिस ने तलाशी अभियान के बाद अस्पताल के एक वार्ड से गिरफ्तार कर लिया है।

बदमाश विजय सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था और उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह वह अस्पताल से भाग गया था। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस के आला अधिकारी सुबह नौ बजे से दोपहर तक अस्पताल के एक-एक वार्ड में उसे तलाशते रहे।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र से 24 जनवरी को चार साल के बच्चे रितिक का अपहरण हुआ था। पुलिस ने इसी मामले में 13 फरवरी को एक आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर, उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला था, कि इस घटना में विजय नामक बदमाश भी शामिल था। बच्चे को फिरौती के लिए अगवा किया गया था।

डीसीपी ने बताया कि सोमवार देर रात थाना सूरजपुर पुलिस ने बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में फरार 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश विजय को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि विजय को नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह वार्ड से पुलिसवालों को चकमा देकर भाग गया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल की सघन जांच के बाद एक वार्ड में छुपे विजय को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई