विदेश की खबरें | वर्मोण्ट विश्वविद्यालय के समीप फलस्तीनी मूल के तीन लोगों पर गोलीबारी मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बर्लिंगटन पुलिस विभाग ने एक बयान में बताया कि ‘‘ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स’’ के कर्मियों ने बर्लिंगटन में गोलाबारी वाले इलाके में छापेमारी के दौरान रविवार को तीन बजकर 38 मिनट पर 48-वर्षीय जेसन जे. ईटोन को गिरफ्तार किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बर्लिंगटन पुलिस विभाग ने एक बयान में बताया कि ‘‘ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स’’ के कर्मियों ने बर्लिंगटन में गोलाबारी वाले इलाके में छापेमारी के दौरान रविवार को तीन बजकर 38 मिनट पर 48-वर्षीय जेसन जे. ईटोन को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने घटनास्थल के सामने एक इमारत में ईटोन के अपार्टमेंट में छापेमारी के दौरान सबूत एकत्रित किए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि शनिवार को करीब छह बजकर 25 मिनट पर हुए हमले में तीन लोग घायल हुए थे। उन्होंने आशंका जताई कि हमलावर ने नफरत की वजह से गोलीबारी को अंजाम दिया होगा।

बर्लिंगटन पुलिस प्रमुख जॉन मुराड ने रविवार को एक बयान में बताया, ''दो युवकों की हालत स्थिर है, जबकि एक को गंभीर चोटें आईं हैं।''

पुलिस के मुताबिक, तीन युवकों की उम्र 20 साल है और वे उनमें से एक के रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे कि तभी उनका आमना-सामना एक श्वेत व्यक्ति से हुआ, जिसके हाथ में पिस्तौल थी।

मुराड ने बताया, ''श्वेत व्यक्ति ने बिना कुछ कहे अपनी पिस्तौल से कम से कम चार गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया।''

मुराड ने बताया कि तीनों पीड़ित फलस्तीनी मूल के हैं। इनमें से दो अमेरिकी नागरिक हैं जबकि तीसरा वैध निवासी है। उन्होंने बताया कि दो युवकों ने काला-सफेद फलस्तीनी स्कार्फ पहना हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now