देश की खबरें | सूरजपुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगी, काबू पाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार दोपहर आग लग गई।
नोएडा (उप्र), 25 अप्रैल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार दोपहर आग लग गई।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि साइट-सी स्थित एक फैक्ट्री में दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल पुलिस ने आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि आग के कारणों व इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
सिंह के अनुसार, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)