देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 983, तेलंगाना में 306 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 983 नए मामले सामने आए तथा 21 और मरीजों की मौत हो गई। वहीं, पड़ोसी राज्य तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 306 नए मामले सामने आए तथा तीन और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
बेंगलुरु/हैदराबाद, चार सितंबर कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 983 नए मामले सामने आए तथा 21 और मरीजों की मौत हो गई। वहीं, पड़ोसी राज्य तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 306 नए मामले सामने आए तथा तीन और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
बेंगलुरु में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक में कुल मामलों की संख्या 29,54,047 तक पहुंच गई है तथा मृतक संख्या 37,401 हो गई है।
राज्य में 30 अगस्त को 973 मामले दर्ज किए गए थे। शनिवार को 1620 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या 28,98,874 हो गई है। बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 289 नए मामले मिले तथा सात संक्रमितों की मौत हुई। राज्य में 17,746 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।
इस बीच, हैदराबाद में अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना में संक्रमण के कुल मामले 6,59,313 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3,883 हो गई है।
सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा 78 मामले मिले हैं। बुलेटिन में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तक का विवरण है। इसमें बताया गया है कि आज 366 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जिसके बाद संक्रामक रोग से उबरे लोगों की संख्या 6,49,757 हो गई है।
बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 5,673 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)