देश की खबरें | कंगना रनौत, सरिता जोशी, अदनान सामी सहित 61 को पदम श्री पुरस्कार प्रदान किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति भवन में यहां सोमवार को अभिनेत्री कंगना रनौत, टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री सरिता जोशी और संगीतकार अदनान सामी सहित 61 व्यक्तियों को वर्ष 2020 के लिए देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री प्रदान किया गया।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर राष्ट्रपति भवन में यहां सोमवार को अभिनेत्री कंगना रनौत, टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री सरिता जोशी और संगीतकार अदनान सामी सहित 61 व्यक्तियों को वर्ष 2020 के लिए देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 73 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किये, जिनमें से कुछ को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। इनमें वर्ष 2020 के लिए चार पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 61 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

रनौत ने पद्म श्री से सम्मानित किये जाने को लेकर अपना आभार जताते हुए कहा, ‘‘यह भारत की एक बेहतरीन नागरिक होने के लिए है।’’

उन्हें दो सप्ताह पहले ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के उनके चौथे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट में कहा, ‘‘एक कलाकार होने के नाते , मैंने कई पुरस्कार, प्रेम और सराहना पाई है लेकिन आज मैंने इस सरकार से देश का एक बेहतरीन नागरिक होने का पुरस्कार ग्रहण किया। मैं आभारी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने छोटी सी उम्र में काम करना शुरू किया था, आठ-दस साल के अपने करियर में मुझे सफलता नहीं मिली थी। मैंने गोरा बनाने का दावा करने वाले उत्पादों का विज्ञापन ठुकरा दिया, आइटम सॉंग का बहिष्कार किया, बड़े नायकों और बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया था।’’

अपने भड़काऊ बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री ने कहा कि यह सम्मान कई लोगों का मुंह बंद कर देगा जो अक्सर उनसे कहा करते हैं कि वह राष्ट्रीय महत्व के विषयों को लेकर चिंतित क्यों रहती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पैसों से अधिक दुश्मन बनाये हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह यह संख्या भी भूल गई हैं कि उनके खिलाफ अभी कितने कानूनी मामले हैं।’’

कला के क्षेत्र में पद्म श्री हासिल करने वाली जोशी, ‘बा बहू और बेबी’, ‘मेरी आशिकी तुमसे है’ और ‘हसरतें’ जैसे धारावाहिकों को लेकर जानी जाती हैं।

उन्होंने छह दशक से अधिक लंबे अपने करियर में गुजराती, मराठी और हिंदी में करीब 15,000 शो में अभिनय किया है।

सामी को भी कला के क्षेत्र में योगदान को लेकर पद्म श्री से सम्मानित किया गया। पाकिस्तानी मूल के संगीतकार व गायक 2016 में भारतीय नागरिक बने थे।

उन्होंने कुछ पोस्ट नहीं किया, बस बधाई संदेश को रीट्वीट किया।

पिछले साल पद्म श्री पुरस्कार की घोषणा होने पर सामी, पाकिस्तान वायु सेना में अपने पिता के करियर को लेकर राजनीतिक बहस के केंद्र में रहे थे।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\