देश की खबरें | मिशन अमृत सरोवर के 50 सहभागी स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में निमंत्रित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर में जलाशयों का पुनरुद्धार पर केंद्रित अभियान ‘मिशन अमृत सरोवर’ के 50 सहभागियों को लाल किला में आयोजित 77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त देशभर में जलाशयों का पुनरुद्धार पर केंद्रित अभियान ‘मिशन अमृत सरोवर’ के 50 सहभागियों को लाल किला में आयोजित 77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के इन सहभागियों को विशेष अतिथि के रूप में उनके जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है।

मंत्रालय ने कहा , ‘‘ देश में जल संरक्षण (प्रयासों) के प्रति ग्रामीण समुदाय के योगदान को सम्मान एवं मान्यता देने की यह अनोखी पहल है।’’

मेहमानों का यह दल फिलहाल दिल्ली में मौजूद है और वह सोमवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट और प्रधानमंत्री संग्रहालय गया।

बयान के मुताबिक यह दल देशभर से स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित 1800 मेहमानों का हिस्सा है। यह पहल सरकार के ‘जनभागीदारी’ दृष्टिकोण के तहत की गयी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत देश के हर जिले में जलाशयों के विकास एवं पुनरुद्धार के वास्ते अप्रैल, 2022 में मिशन अमृत सरोवर शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\