देश की खबरें | चोरी के 45 गैस सिलेंडर बरामद, चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के एक मामले में सफलता हासिल करते हुए यहां महमूदगढ़ी गांव में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा 45 एलपीजी सिलेंडर भी बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), 17 अक्टूबर मथुरा पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के एक मामले में सफलता हासिल करते हुए यहां महमूदगढ़ी गांव में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा 45 एलपीजी सिलेंडर भी बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि गिरोह के नेता गौरव के साथ तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के दो और सदस्यों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि दो देशी पिस्तौल, कारतूस के साथ ताले तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मथुरा का गौरव, अलीगढ़ का नवीन, रेहान और सोनू (दोनों हाथरस) शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लूटे गए गैस सिलेंडर को ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन की भी पहचान कर ली गई है। 13 अक्टूबर को सुरिर स्थित भगवान देवी गैस एजेंसी के गोदाम से 50 से अधिक एलपीजी सिलेंडर चोरी हो गए थे और आरोपियों ने गैस एजेंसी के अंदर सो रही एक महिला और उसके बेटे को घायल कर दिया था।

गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान में महमूदगढ़ी में गंगा नहर के पास सिंचाई विभाग की एक परित्यक्त इमारत से गैस सिलेंडर बरामद किए।

पुलिस गिरफ्तारी से बच रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और चोरी के बाकी एलपीजी सिलेंडरों का भी पता लगा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें