देश की खबरें | मौनी अमावस्या पर 30 लाख लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी, हुई पुष्प वर्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माघ मेले के तृतीय स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर बृहस्पतिवार को यहां करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई और जिला प्रशासन ने हेलीकाप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। मेला अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

प्रयागराज, 11 फरवरी माघ मेले के तृतीय स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर बृहस्पतिवार को यहां करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई और जिला प्रशासन ने हेलीकाप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। मेला अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि शाम छह बजे तक 30 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। मौनी अमावस्या पर स्नान का विशेष महत्व होने के चलते भोर से ही श्रद्धालुओं का हुजूम गंगा तट पर उमड़ पड़ा।

उन्होंने बताया, ‘‘मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ के मद्देनजर आठ स्नान घाट बनाए गए थे। इसके अलावा, सभी घाटों पर पर्याप्त सर्कुलेटिंग एरिया की व्यवस्था की गई थी जिसमें संगम नोज पर लगभग 650 फुट और अन्य सभी घाटों पर औसतन 300 फुट चौड़े सर्कुलेटिंग एरिया बनाए गए थे।’’

उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या पर मेला प्रशासन की ओर से हेलीकाप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करायी गयी । मेला प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा, ‘‘प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्परता के साथ इस पर्व को संपन्न कराया। मैं मुख्यमंत्री की व्यवस्था को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करता हूं।’’

इस अवसर पर सतुआ बाबा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं और साधु संतों पर पुष्पवर्षा कराके यह संदेश दिया है कि आध्यात्म के साथ ही व्यक्ति भारत में राजसत्ता, धर्मसत्ता और आश्रम सत्ता को चला सकता है। इससे पूरे माघ मेले में एक उत्साह का माहौल है।

स्वामी अधोक्षजानंद ने बताया कि तीर्थों के राजा तीर्थराज प्रयाग में दान पुण्य का विशेष महत्व है और मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान, दान पुण्य, अनुष्ठान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इससे लोगों को परलोक में भी सम्मान मिलता है। यही कारण है कि सनातन धर्म का हर व्यक्ति इस दिन गंगा स्नान करना चाहता है।

– राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\