जरुरी जानकारी | दिल्ली में 29 और प्रतिष्ठानों को मिली 24 घंटे खुला रहने की छूट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राजधानी में 29 अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों को दिन के 24 घंटे संचालित करने की सोमवार को स्वीकृति दे दी।
नयी दिल्ली, 14 अगस्त दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राजधानी में 29 अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों को दिन के 24 घंटे संचालित करने की सोमवार को स्वीकृति दे दी।
इसके साथ ही दिल्ली में 24 घंटे संचालन की मंजूरी पाने वाले प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़कर 498 हो गई है।
उपराज्यपाल कार्यालय ने बयान में कहा कि स्वीकृति पाने वाले प्रतिष्ठानों में होटल एवं रेस्तरां, प्रॉविजनल स्टोर, लॉजिस्टिक एवं गोदाम, खानपान के सामान, डेयरी उत्पाद और रेडिमेड कपड़ों की बिक्री करने वाली दुकानें शामिल हैं।
उपराज्यपाल ने गत वर्ष अक्टूबर में 314 प्रतिष्ठानों और इस साल जून में 155 प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने और कारोबार की मंजूरी दी थी। इसके लिए दिल्ली दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम, 1954 की धाराओं 14, 15 एवं 16 के तहत छूट दी गई हैं।
दिल्ली सरकार के श्रम विभाग ने 29 नए प्रतिष्ठानों को इन नियमों के तहत छूट दिए जाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजा था।
उपराज्यपाल ने बताया कि उन्होंने 24 घंटे कारोबारी संचालन की छूट लेने के लिए एक ‘एकल खिड़की व्यवस्था’ बनाने की प्रक्रिया तेज करने का उद्योग विभाग को निर्देश दिया है।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)