देश की खबरें | राज्यसभा का 259वां सत्र 31 जनवरी से छह अप्रैल तक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा का 259वां सत्र 31 जनवरी को शुरु होगा और छह अप्रैल को समाप्त होगा। राज्यसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी राज्यसभा का 259वां सत्र 31 जनवरी को शुरु होगा और छह अप्रैल को समाप्त होगा। राज्यसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी।

राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने 31 जनवरी, 2023, मंगलवार को नयी दिल्ली में राज्यसभा की बैठक बुलाई है। कामकाज की आवश्यकता को देखते हुए, सत्र छह अप्रैल 2023, बृहस्पतिवार को समाप्त होगा।’’

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा और पहले दिन दोनों सदनों-लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि इस सत्र में कुल 27 बैठकें होंगी और यह छह अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान बजट दस्तावेजों पर गौर करने के लिए एक महीने का अवकाश होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश करेंगी।

जोशी ने कहा कि बजट सत्र का पहला चरण 14 फरवरी को समाप्त होगा।

बजट सत्र का दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\