देश की खबरें | ‘सत्ताईस सितंबर तक एनएचसीवीसी के जरिए बुजुर्गों, अशक्तों को कोविड टीकों की 17.26 करोड़ खुराक लगी’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने शनिवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि 27 सितंबर तक घरों के पास कोविड टीकाकरण केंद्रों (एनएचसीवीसी) के जरिए बुजुर्गों और विशिष्ट रूप से अशक्त लोगों को टीकों की 17.26 करोड़ खुराक लगायी गयी है।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर केंद्र ने शनिवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि 27 सितंबर तक घरों के पास कोविड टीकाकरण केंद्रों (एनएचसीवीसी) के जरिए बुजुर्गों और विशिष्ट रूप से अशक्त लोगों को टीकों की 17.26 करोड़ खुराक लगायी गयी है।

केंद्र ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी के जरिए न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ के समक्ष कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मई 2021 में कोविड-19 टीकाकरण को दिव्यांगों और बुजुर्गों के घरों के पास पहुंचाने के संबंध में सिफारिशें करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया।

केंद्र की यह प्रतिक्रिया एक गैर-सरकारी संगठन इवारा फाउंडेशन द्वारा दायर याचिका पर आई है, जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अन्य राहत के साथ ही घर-घर कोविड टीकाकरण का अनुरोध किया गया है। केंद्र ने एक हलफनामे में आगे कहा कि विशेषज्ञ समिति ने बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए एनएचसीवीसी की रणनीति की सिफारिश की। कोविड टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) ने इस रणनीति का समर्थन किया।

हलफनामे में कहा गया है कि एनएचसीवीसी के जरिए 27 सितंबर, 2021 तक, कोविड टीकों की करीब 17.26 करोड़ खुराकें लगायी गयी हैं। इसका मतलब है कि दिव्यांग लोगों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहले ही इन सेवाओं का उपयोग करके टीकाकरण की सुविधा का लाभ उठाया है।

केंद्र ने कहा कि एनएचसीवीसी विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 60 वर्ष से कम आयु के दिव्यांग लोगों के लिए आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग को-विन पोर्टल व ऐप के जरिए या ‘ऑन-साइट’ पंजीकरण या को-विन पर प्रक्रिया का पालन कर अग्रिम रूप से खुद का पंजीकरण करा सकते हैं।

केंद्र ने अपने हलफनामे में कहा कि राज्य व केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को ऐसे नागरिकों को और सहायता प्रदान करने के लिए परामर्श जारी किया गया है। इसके अलावा दिव्यांग लोगों को उनकी उचित देखभाल और टीकाकरण की सुविधा के लिए आवश्यक जानकारी मुहैया कराने की खातिर 104 चिकित्सा हेल्पलाइन स्थापित की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Mumbai LPG Cylinder Theft: एलपीजी संकट के बीच मुंबई के कांदिवली में गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी, धरपकड़ के लिए CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स