देश की खबरें | दुमका से विशेष ट्रेन से 15 सौ मजदूर बीआरओ के साथ लद्दाख रवाना होंगे
जियो

झारखंड सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि झारखंड के मेहनतकश मजदूर देशहित व विकास में योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और 12 जून को दुमका से एक विशेष ट्रेन से लगभग 15 सौ कामगार सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाले सड़क निर्माण कार्य में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री सोरेन इस मौके पर कामगारों को ले जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के सिलसिले में बीआरओ के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार ने झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की.

प्रवक्ता ने बताया कि दुमका जिले से कामगारों के विशेष ट्रेन से रवाना होने के पूर्व बीआरओ के पदाधिकारी और जिला प्रशासन के द्वारा एकरारनामा पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

अनिल कुमार ने बताया कि बीआरओ और झारखंड श्रम विभाग के बीच एमओयू के लिए रक्षा मंत्रालय से अनुमति मांगी गई है।

यह भी पढ़े | चारा घोटाले में लालू यादव की सजा बढ़ाने के मामले की सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया.

इस बीच प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बीआरओ के अपर पुलिस महानिदेशक से कहा कि कामगारों के चयन में श्रम कानूनों के प्रावधानों का पालन किया जाए। इनकी नियुक्ति में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाए और इसमें बिचौलियों की किसी तरह की भूमिका नहीं होनी चाहिए।

बीआरओ के अपर पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां से जो कामगार देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे हैं, उनकी सुरक्षा, मजदूरी और कल्याण को लेकर बीआरओ समुचित कदम उठाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)