देश की खबरें | मुंबई में कोविड-19 के 1,197 नये मामले सामने आए, 136 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को कोविड-19 के 1,197 नये मामले आने के साथ देश की आर्थिक राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,265 हो गई है।

जियो

मुंबई, 20 जून महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को कोविड-19 के 1,197 नये मामले आने के साथ देश की आर्थिक राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,265 हो गई है।

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने विज्ञप्ति में बताया कि इस अवधि में महामारी से 136 लोगों की मौत दर्ज की गई जो अबतक एक दिन में शहर में सबसे अधिक मौत है।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में आज सबसे ज्यादा 160 मौतें: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीएमसी ने बताया कि अबतक मुंबई में कोरोना वायरस से 3,559 लोगों की मौत हो चुकी है।

नगर निकाय ने बताया कि 136 मौतों में 75 लोगों ने 16 से 19 जून के बीच जान गंवाई थी जबकि 16 जून से पहले 65 लोगों की हुई मौत को रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | भारत-चीन तनाव: वास्तविक नियंत्रण रेखा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं - वायु सेना प्रमुख.

बीएमसी ने बताया कि शनिवार को 610 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही मुंबई में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 32,867 हो गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, मुंबई में कोविड-19 के 28,839 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं गत 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के संदेह में 801 नये मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\