देश की खबरें | भारत और नेपाल में बौद्ध स्थलों की पदयात्रा करेंगे दक्षिण कोरिया के 108 तीर्थयात्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरिया के 108 तीर्थयात्री भारत और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के मद्देनजर सारनाथ से श्रावस्ती तक पदयात्रा करेंगे जो गौतम बुद्ध से जुड़े हुए हैं।

नयी दिल्ली, छह फरवरी दक्षिण कोरिया के 108 तीर्थयात्री भारत और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के मद्देनजर सारनाथ से श्रावस्ती तक पदयात्रा करेंगे जो गौतम बुद्ध से जुड़े हुए हैं।

तीर्थयात्री 43 दिनों की अवधि में 1,167 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। वे उत्तर प्रदेश और बिहार में बौद्ध पवित्र स्थलों और नेपाल में लुम्बिनी में बुद्ध की जन्मस्थली का दौरा करेंगे। इसके साथ ही वे धर्मसभाओं में भाग लेंगे, पदयात्रा ध्यान करेंगे और विश्व शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।

कोरियाई बौद्ध धर्म के ‘जोगे आर्डर’ से संबंधित तीर्थयात्री 9 फरवरी को दक्षिण कोरिया के इंचियोन में जोग्यसा मंदिर से तीर्थयात्रा पर निकलेंगे।

पदयात्रा 11 फरवरी को सारनाथ में धमेख स्तूप से शुरू होगी और 20 मार्च को श्रावस्ती में जेतवन मठ में समाप्त होगी। तीर्थयात्री 23 मार्च को इंचियोन में जोगीसा मंदिर पहुंचेंगे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस सर्किट का उद्देश्य पर्यटकों को भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराने और उन जगहों के बारे में अवगत कराना है जहां बुद्ध अपने जीवन काल के दौरान गए थे।’’

चंद्रा ने कहा कि पदयात्रा दुनियाभर में भारत के बौद्ध पर्यटन सर्किट को लोकप्रिय बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा उत्तर प्रदेश और बिहार की सरकार तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्रा के दौरान हर संभव सहायता देगी।

भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक ने कहा, "यह बौद्ध तीर्थयात्रा हमारी साझा बौद्ध विरासत की प्रतीक है। यह दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को और गहरा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\