खेल की खबरें | समूची मानव जाति को जब तक जागरूक नहीं करेंगे, नस्लवाद नहीं रूकेगा : होल्डिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नस्लवाद के खिलाफ सशक्त संदेश देते समय भावुक हुए माइकल होल्डिंग ने बुधवार को कहा कि अश्वेत नस्ल को ‘अमानुषिक’ बना दिया गया है और उसकी उपलब्धियों को उस इतिहास से मिटा दिया गया जिसे उन लोगों ने लिखा है जिन्होंने यह नुकसान किया है ।

साउथम्पटन, आठ जुलाई नस्लवाद के खिलाफ सशक्त संदेश देते समय भावुक हुए माइकल होल्डिंग ने बुधवार को कहा कि अश्वेत नस्ल को ‘अमानुषिक’ बना दिया गया है और उसकी उपलब्धियों को उस इतिहास से मिटा दिया गया जिसे उन लोगों ने लिखा है जिन्होंने यह नुकसान किया है ।

अगले साल क्रिकेट कमेंट्री से रिटायर हो रहे होल्डिंग ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच बारिश के कारण रूके पहले टेस्ट के दौरान नस्लवाद पर बातचीत के दौरान यह विचार व्यक्त किये ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में प्लाज्मा डोनेशन सेंटर का किया उद्घाटन.

इस मैच में दोनों टीमों ने नस्लवाद के खिलाफ अपनी जर्सी पर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का लोगो पहना है । अमेरिका में अफ्रीकी अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस की बर्बरता के बाद मौत के बाद से दुनिया भर में नस्लवाद का विरोध हो रहा है ।

होल्डिंग ने स्काइ स्पोटर्स से कहा ,‘‘ जब मैं शिक्षा की बात करता हूं तो मेरा मतलब इतिहास पर नजर डालने से है । लोगों को समझना होगा कि ये चीजें सौ साल पुरानी है ।’’

यह भी पढ़े | Happy Birthday Sourav Ganguly: टीम इंडिया को लड़ना सीखाने वाले कप्तान सौरव गांगुली आज मना रहे हैं अपना 48वां जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी 10 अनसुनी बातें.

उन्होंने कहा ,‘‘ अश्वेत नस्ल का अमानुषिकीकरण कहां से शुरू हुआ । लोग कहेंगे कि यह काफी पुरानी बात है , इसे भूल जाओ । इस तरह की बातों को भूला नहीं जा सकता ।’’

उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली ने लोगों के दिमाग में अश्वेत नस्ल के खिलाफ नकारात्मक बातें भर दी है और मानवता की प्रगति में उसके योगदान को नकार दिया गया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इतिहास विजेताओं का होता है, पराजितों का नहीं । इतिहास उन लोगों ने लिखा है जिन्होंने नुकसान किया है, उन्होंने नहीं जिनका नुकसान हुआ है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें