देश

दिल्ली रेप केस मामला: आरोपी दाती महाराज की याचिका पर SC ने सुनवाई करने से किया इंकार

च्चतम न्यायालय ने यौन हिंसा के मामले में आरोपी स्वयंभू उपदेशक दाती महाराज से सोमवार को कहा कि पीडि़ता द्वारा अदालत से सूचना छिपाये जाने संबंधी अपनी शिकायत के समाधान के लिये वह दिल्ली उच्च न्यायालय जायें

दिल्ली रेप केस मामला: आरोपी दाती महाराज की याचिका पर SC ने सुनवाई करने से किया इंकार
दाती महाराज (Photo: Facebook)

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने यौन हिंसा के मामले में आरोपी स्वयंभू उपदेशक दाती महाराज से सोमवार को कहा कि पीडि़ता द्वारा अदालत से सूचना छिपाये जाने संबंधी अपनी शिकायत के समाधान के लिये वह दिल्ली उच्च न्यायालय जायें. हालांकि शीर्ष अदालत ने दाती महाराज को उच्च न्यायालय द्वारा मामले के अंतिम रूप से निपटाये जाने के बाद फिर उसके पास आने की छूट प्रदान की है. न्यायमूर्ति एन वी रमण और न्यायमूर्ति एम एम शांतानागौदर ने दाती महाराज की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से कहा कि वह यौन हिंसा के इस मामले को सीबीआई को सौंपने का आदेश देने वाले उच्च न्यायालय के पास जायें.

रोहतगी ने कहा कि जिस याचिकाकर्ता की याचिका पर उच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है उसने यह तथ्य छिपाया कि उन्हीं वकीलों द्वारा दायर गयी आपराधिक याचिका उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी और यहां तक कि शीर्ष अदालत में भी याचिका वापस ले ली गयी थी. रोहतगी ने कहा, ‘‘उन्होंने न्यायालय के साथ छल करके आपराधिक अवमानना की है. उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि सीबीआई जांच की उनकी याचिका उच्च न्यायालय पहले ही खारिज कर चुका है. यह भी पढ़े: दाती महाराज की मुश्किल बढ़ी, अब CBI करेगी रेप मामले की जांच

पीठ ने कहा कि दाती महाराज ये शिकायतें उच्च न्यायालय के समक्ष रख सकते हैं जिसके पास यह मामला लंबित है.इसके बाद, रोहतगी ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी और कहा कि उन्हें उच्च न्यायालय द्वारा इसका अंतिम फैसला करने के बाद शीर्ष अदालत आने की अनुमति प्रदान की जाये.पीठ ने याचिका वापस लेने की अनुमति देते हुये इसे खारिज कर दिया और उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश के बाद फिर शीर्ष अदालत आने की छूट प्रदान कर दी.

दाती महाराज ने यौन हिंसा का मामला केन्द्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने के उच्च न्यायालय के तीन अक्टूबर के आदेश को चुनौती दी थी. दाती मदन लाल उर्फ दाती महाराज और उनके तीन भाइयों तथा एक महिला के खिलाफ सात जून को दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में एक शिकायत दायर की गयी थी और 11 जून को प्राथमिकी दर्ज हुयी थी. यह भी पढ़े: दाती महाराज के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, शनि धाम मंदिर के हैं संस्थापक

दाती महाराज की एक अनुयायी ने उन पर दिल्ली और राजस्थान के आश्रमों में उसका बलात्कार करने का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने 22 जून को दाती महाराज से पूछताछ की थी। आरोपी दाती महाराज का दावा है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2018 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).