देश

Maharashtra Election 2024: बीजेपी में बड़ी बगावत, उम्मीदवारी नहीं मिलने पर गोपाल शेट्टी और अतुल शाह ने पार्टी का छोड़ा साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; VIDEO

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ी बगावत हुई है. बोरीवली से पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी और अतुल शाह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को लेकर किया है.

Maharashtra Election 2024: बीजेपी में बड़ी बगावत, उम्मीदवारी नहीं मिलने पर गोपाल शेट्टी और अतुल शाह ने पार्टी का छोड़ा साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; VIDEO
(Photo Credits X)

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ी बगावत हुई है. बोरीवली से पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी को टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को लेकर ऐलान किया हैं.  क्योंकि इस सीट से उन्हें बीजेपी ने टिकट ना देकर संजय उपाध्याय को टिकट दिया है. बीजेपी के पूर्व विधायक अतुल शाह मुंबा देवी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन यह सीट महायुती के शिवसेना के खाते में जाने पर अतुल शाह  को उम्मीदवारी नहीं मिली. शिवसेना ने इस सीट से  शायना एनसी  को चुनाव मैदान में उतारा है. अतुल शाह को इस सीट से उम्मिद्वारिन नहीं मिलने पर वेभी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को लेकर ऐलान किया है. दोनों नेताओं के ऐलान के आज चुनाव लड़ने को लेकर अपना नामांकन भी दाख़िल करने जा रहे हैं.

गोपाल शेट्टी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "पार्टी के ऊपर के फोरम में भी मेरा नाम चला. ये वास्तविकता है. लेकिन मुझे टिकट नहीं ये मुद्दा नहीं है. मुद्दा है कि बोरीवली से किसी लोकल कार्यकर्ता को टिकट मिलना चाहिए था. बोरीवली के बहुत सारे लोगों ने मुझे ये कहा कि हमने 35 साल आपको साथ दिया, आपको इस बार हमारा साथ देना चाहिए. अगर आप जैसा व्यक्ति ये लड़ाई नहीं लड़ेगा तो आने वाले 50 सालों तक कोई नहीं लड़ेगा."

यह भी पढ़े: Maharashtra Elections 2024: शिंदे गुट ने जारी की 13 उम्मीदवारों की लिस्ट, शिवसेना के टिकट पर इस सीट से लड़ेंगी BJP की शायना एनसी

गोपाल शेट्टी निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव:

अतुल शाह शाइना NC के सामने लड़ेंगे चुनाव:

 

बीतें दिनों देश में हुए लोकसभा के चुनाव में बोरीवली सीट से बीजेपी नेता पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी को लोकसभा का टिकट नहीं ना देकर उनकी जगह पीयूष गोयल को टिकट दिया. ऐसे में पार्टी से उनकी मांग थी कि उन्हें बोरीवली से विधानसभा से उन्हें टिकट दिया जाये. लेकिन बीजेपी ने उन्हें इस सीट से टिकट ना देकर संजय उपाध्याय को टिकट दे दिया.

मुंबा देवी सीट से बीजेपी अतुल शाह चुनाव लड़ना चाहते थे:

मुंबा देवी सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक अतुल शाह को टिकट ना देकर शायना एनसी को टिकट देने पर वे भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को लेकर ऐलान किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).