8th Pay Commission: खुशी से झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी, 8वें वेतन आयोग में इतनी बढ़ जाएगी सैलरी! पढ़िए ये नया अपडेट
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. Zee News की एक रिपोर्ट के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के बाद सरकार जल्द ही 8वें वेतन आयोग का गठन करने जा रही है. केंद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में संशोधन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिससे उनके वेतन में भारी बढ़ोतरी होगी.
- Read in
- English
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. Zee News की एक रिपोर्ट के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के बाद सरकार जल्द ही 8वें वेतन आयोग का गठन करने जा रही है. केंद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में संशोधन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिससे उनके वेतन में भारी बढ़ोतरी होगी. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगले साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 44 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही फिटमेंट फैक्टर के अलावा किसी अन्य फॉर्मूले पर वेतन की समीक्षा की जा सकती है. उम्मीद है कि नए आयोग में पुराने की तुलना में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे. 7th Pay commission: सरकारी कर्मचारियों को 15 दिन में मिलेगी खुशखबरी! जानें कितना बढ़ने वाला है DA.
किस आधार पर होती है कर्मचारियों के वेतन की गणना
7वें वेतन आयोग के तहत फिलहाल कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18 हजार रुपये है और सरकार ने इस सैलरी के लिए फिटमेंट फैक्टर लागू किया था. उस समय इसका काफी विरोध भी हुआ था, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली का मानना था कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी तय करने के लिए कुछ नए पैमानों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जिसके चलते फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया, जिसके आधार पर कर्मचारियों की सैलरी कैलकुलेट की जाती है.
आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना था, जिसके बाद कर्मचारियों के वेतन में 14.29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और इस बढ़ोतरी के चलते कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये तय किया गया. वहीं आठवें वेतन आयोग के तहत माना जा रहा है कि इस बार फिटमेंट फैक्टर 3.68 गुना हो सकता है, जिसके बाद कर्मचारियों के वेतन में 44.44 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी सीधे 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये की जा सकती है.
आठवां वेतन आयोग कब तक लागू हो सकता है?
फिलहाल 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार की ओर से किसी भी तरह का कोई प्रस्ताव पेश नहीं किया गया है. वहीं सूत्रों की मानें तो सरकार 8वां वेतन आयोग साल 2024 में पेश कर सकती है और इसे साल 2026 में लागू किया जा सकता है. जानकारों की राय है कि देश में 2024 आम चुनाव होने हैं, ऐसे में सरकार जल्द ही कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

