ब्रिटेन में तेल और गैस संकट गहराता जा रहा है. फ्यूल स्टेशनों पर मंगलवार को पांचवें दिन भी पेट्रोल-डीजल और गैस के लिए गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं. बताया जा रहा है कि करीब 90 फीसदी पेट्रोल पंप बंद पड़ गए है. ट्रक चालकों की कमी के कारण ईधन की आपूर्ति में आ रही बाधा को दूर करने के लिए ब्रिटेन सरकार सेना बुलाने पर विचार कर रही है.
...