फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोउर्ला ने 56 लाख डॉलर के शेयरों की बिक्री की. यह बिक्री उसी दिन की गई, जब फाइजर और बायोएनटेक ने अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन को 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी बताया था. फाइजर के सीईओ ने अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग के समक्ष की गई फाइलिंग के अनुसार 41.94 डॉलर प्रति शेयर की औसत कीमत पर 132,508 शेयर बेचे.
...