पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने मंगलवार को पोलियो टीकाकरण दल के साथ चल रहे दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी. समाचार एजेंसी डीपीए ने एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह घटना मंगलवार को टैंक जिले में डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान के दौरान हुई.उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार बदमाश मौके से फरार हो गए.
...