पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के एक खुलासे से इमरान खान सरकार विवादों में घिर गई है. बताना चाहते हैं कि मरियम ने पाकिस्तान सरकार पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे जेल में थी तब उनके बाथरूम में कैमरा लगाया गया था. उन्होंने कहा कि चौधरी चीनी मिल मामले में पिछले वर्ष जब उन्हें जेल में डाला गया था तो उन्हें काफी परेशानियां उठानी पड़ी थी. जेल में उनके सेल के अंदर प्रशासन की तरफ से कैमरा लगाया गया था.
...